फैशन का ट्रेंड हर समय बदलता रहता है और इसी वजह से हर महिला चाहती हैं वो भीड़ से अलग नजर आए। ऐसे करने के लिए महिलाएं नए-नए डिजाइन वाले आउटफिट स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, अगर आप भी ऐसा चाहती हैं और ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं, तो आप ये लाइट कलर के कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। यह लाइट कलर के कुर्ता सेट्स आपके लुक में चार चांद लगाने का कम करेंगे और इन कुर्ता सेट्स में आपका लुक नया भी नजर आएगा।
लाइट कलर कुर्ता सेट्स के 3 लेटेस्ट डिजाइंस
इस आर्टिकल में हम आपको 3 लाइट कलर के कुर्ता सेट्स दिखा रहे हैं। इस तरह के कुर्ता सेट्स स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस कुर्ता सेट्स में आप सुंदर भी नजर आएंगी।
थ्रेड वर्क कुर्ता
घर पर होने वाले फंक्शन में अगर आप सबसे अलग नजर आना चाहती हैं, तो आप इस तरह का थ्रेड वर्क कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। थ्रेड वर्क कुर्ता आपको न्यू लुक देने के लिए बेस्ट है और इसमें आप खूबसूरत लगेंगी। ये थ्रेड वर्क कुर्ता आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ आसानी से मिल जाएगा।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ता
ऑफिस में जाने के दौरान आप इस तरह का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। यह फ्लोरल प्रिंट काफी ट्रेंड में है और इसमें आपका लुक अच्छा भी नजर आएगा। फ्लोरल प्रिंट में आप कई तरह के डिजाइन ऑप्शन वाले कुर्ता ट्राई कर सकती हैं और ये आपको 700 से 1,200 रुपये में मिल जाएंगे।
कॉटन कुर्ता सेट
सिंपल और सोबर लुक के लिए आप इस तरह के कॉटन कुर्ता सेट का चुनाव कर सकती हैं। यह कॉटन कुर्ता सेट को स्टाइल करने के बाद आपका लुक भीड़ से हटकर नजर आएगा और आप सुंदर भी नजर आएंगी। इसके साथ आप सिंपल नेकलेस वियर सकती हैं और फुटवियर में आप फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।